Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विधायक संजय डोभाल समर्थकों के साथ पंहुचे जिला मुख्यालय सरकार पर भेदभाव का लगाया आरोप… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

उत्तरकाशी ।यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल और उनके समर्थकों ने क्षेत्र की उपेक्षा, भ्रष्टाचार तथा जनसमस्याओं को लेकर डीएम कार्यलय में जोरदार प्रदर्शन कर घेराव किया है।

 

वहीं प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर ले कर जनपद मुख्यालय का घेराव किया. जिन पर मुख्य रूप से जनपद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल जनता द्वारा किया गया.यमनोत्री विधायक संजय डोभाल ने सरकार को घेरते हुए कहा.

जिला योजना में पारदर्शिता लाये.भ्रष्टाचार, बंदरबांट तथा पक्षपात ना किया जाय.साथ ही नवोदय विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की कार्यशैली तथा लापरवाही के प्रति कड़ा विरोध जताया गया।

जनपद मुख्यालय,बड़कोट और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों/अस्पतालों में सुविधाओं की अनदेखी और खराब व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की गई।

 

साथ ही विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर हो रही अनदेखी, भेदभाव और अव्यवस्थाओं को समाप्त कर पुरे उत्तरकाशी जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त करने कि बात कहीं.

इन प्रमुख मांगों के साथ विधायक संजय डोभाल और स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन के खिलाफ मुखर होकर विरोध प्रदर्शन किया।

Related posts

भुगतान न मिलने से ठेकेदार विभाग के खिलाफ बैठे धरने पर पढ़े पूरी खबर….

admin

बड़कोट नगर पालिका के वार्ड नं.07 का आया अस्तित्व खतरे में, एनएच 507 सहित तिलाड़ी रोड़ पर भारी धसाव , आवाजाही में आ रही है दिक्कत,विभाग मौन,पढ़े पूरी खबर…….

admin

पुरोला विधायक के खिलाफ तहरीर देने पर एसडीएम को गढ़वाल आयुक्त कार्यालय में किया अटैच

admin

You cannot copy content of this page