Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कुथनौर गांव के अग्निकांड पीड़ित परिवारों को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने दी 50 हजार रुपये की सहायता और परिवार ने जताया आभार…..पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की तहसील बड़कोट के कुथनौर गांव में बीते मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पहल की। उन्होंने अपनी टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की नगद राहत सहयोग राशि प्रदान की। संकट की घड़ी में तत्काल मदद के लिए आगे आने पर ग्रामीणों ने दीपक बिजल्वाण और उनकी टीम का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि आपदा के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

कुथनौर गांव में हुए भीषण अग्निकांड में प्रेम नौटियाल और गणेश नौटियाल के घरों में रखा घरेलू सामान, नगदी और जेवरात जलकर राख हो गए। अचानक लगी आग से दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के लिए प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सक्रियता से आसपास के अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

Related posts

बड़ी खबर- उत्तरकाशी में नंबर प्लेट का ठेका बिहार के व्यक्ति को, टिहरी-उत्तरकाशी दोनों जिलों में एक ही पते से ठेके का खुलासा,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

उत्तराखंड में कांग्रेस एक और झटका दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी कांग्रेस।

Arvind Thapliyal

मानसून में भारी बारिश को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने दिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

admin

You cannot copy content of this page