Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:एस0पी0 ने दिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस की कार्यवाही जारी है। अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने एवं वर्तमान परिदृश्य में वर्षात के चलते निरन्तर चैकिंग अभियान चलाकर ओवर स्पीड/ओवर लोडिंग करने वालों के प्रति नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु यातायात पुलिस एवं सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज राजेन्द्र नाथ निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किये गए,तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। तीव्र गति से वाहन चला रहे एक मोटरसाइकिल को मौके पर सीज किया गया। पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही निर्धारित गतिसीमा में चलने की अपील की गई।

Related posts

धारी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, घास काटने गयी महिला पर हमला, हिम्मत से बचाई जान,पढ़े पुरी खबर…..

Team Yamunotri Express

मौसम विभाग की चेतावनी 13जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल कालेज बंद… देखें आदेश।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :नशा मुक्ति पर जनचेतनात्मक पेटिंग्स बनाने एवं स्कूलों में ड्रग्स वारियर्स को को कप्तान  द्वारा किया गया पुरस्कृत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page