Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कुथनौर गांव में आवासीय मकान पर लगी आग लाखों का सामान हुआ राख, स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने में की मदद… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट। तहसील बड़कोट के अंतर्गत कुथनौर गांव में मंगलवार को प्रेम नौटियाल के मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान, नगदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रेम नौटियाल के मकान की तीसरी मंजिल स्थित रसोई से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान प्रेम नौटियाल सहित तीन भाइयों का संयुक्त मकान बताया जा रहा है।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान, नगदी, जेवरात सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

नमो भंडारी व स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी देने के साथ ही प्रशासन से अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, नमो भंडारी सहित ग्रामीणों ने भी अग्नि पीड़ित परिवार की मदद के लिए आर्थिक सहयोग किया।

Related posts

उत्तरकाशी:जनपद से यूक्रेन गए नागरिकों व परिजनों के लिए जिला प्रशासन ने किए हेल्पलाइन नंबर जारी

admin

उत्तरकाशी :निर्माणाधीन दिवार गिरने से नदी में गिरे दो मजदूर, एक की मौत एक घायल

Jp Bahuguna

दुःखद। यमुनोत्री धाम में गुजरात के सूरत के श्रद्वालु की हार्टअटैक से मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page