Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बर्फबारी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की अधिकांश अवरूद्ध सड़के दुरूस्त: डीएम

उत्तरकाशी।जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के बाद अवरुद्ध हुए अधिकांश सड़क मार्गों को सुचारु कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इस दौरान चौरंगीखाल सड़क मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बर्फबारी के कारण बाधित हुए यातायात और मार्ग की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रखा जाए, ताकि आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय आवाजाही में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने फिसलन वाले संवेदनशील क्षेत्रों में चूना और नमक के छिड़काव के साथ-साथ चेतावनी बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि बिजली, पानी और राशन जैसी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की है कि अत्यधिक बर्फबारी और पाले के दौरान सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही इन मार्गों का उपयोग करें। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी हेतु विशेष टीमों की तैनाती भी कर दी गई है।
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं उपस्थित रहे।

Related posts

अगर आपने एक बार रवांई व्यंजन को चख लिया, तो दोबारा यहां आने पर इसकी मांग किए बगैर नहीं रह पाएंगे

admin

E.O. के मनमाने रवैये से नाराज हुए कर्मचारी और सभासद , हटाने की मांग , नगर में लगने लगे गन्दगी के ढेर

admin

बड़ी कार्रवाई।अवैध अफीम और तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS Act व Arms Act मे मुकदमा दर्ज।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page