Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

तुल्याडा़ गांव के लोग डेंजर जोन से परेशान अब विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार… पढ़ें खबर।

 

 

चिन्यालीसौड़। धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर तुल्याड़ा गांव के समीप पिराड़ा क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय भूस्खलन एवं डेंजर जोन ग्रामीणों के लिए लगातार जानलेवा बना हुआ है। पहाड़ी से हर दिन पत्थर गिरने के कारण स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस डेंजर जोन में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

 

ग्रामीण हरीश थपलियाल,अनिल पंवार, विजयपाल परमार राहुल रजवार,सुभम रावत का कहना है कि वे वर्षों से शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तुल्याड़ा के समीप मोटर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि इस खतरनाक क्षेत्र से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। बावजूद इसके, उनकी मांग पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने से लोगों में हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजना और रोजमर्रा के कार्यों के लिए इस मार्ग से गुजरना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं है।

 

तुल्याड़ा वार्ड की क्षेत्र पंचायत सदस्य व कनिष्ठ उप प्रमुख भानुप्रिया थपलियाल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तुल्याड़ा में मोटर पुल निर्माण की स्वीकृति और कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिले हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब सुरक्षित आवागमन उनका अधिकार है और यदि सरकार उनकी इस मूलभूत मांग की अनदेखी करती रही तो वे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेने को मजबूर होंगे।

 

ग्रामीणों ने सरकार से डेंजर जोन का स्थायी उपचार कराने तथा तुल्याड़ा के समीप शीघ्र मोटर पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यह केवल विकास का नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा का सवाल है।

Related posts

हाईवे चौड़ीकरण की ब्लास्टिंग से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, डामटा सहित दर्जनों गांव अंधेरे में… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान उत्तरकाशी के जिले के होनहार भी हुये सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पीजी कालेज कर्णप्रयाग मे श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर दी गयी श्रध्दांजलि… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page