Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उपराडी़ गांव में भजन सम्राट रामस्वरूप थपलियाल के भजनों पर झूमे भक्त,बाबा बौखनाग मंदिर के भव्य मंदिर की हो रही है प्राण प्रतिष्ठा…..

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल। बड़कोट के ग्राम उपराडी़ मे बाबा बौखनाग महाराज के नव निर्मित मंदिर की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा चल रही है।
बाबा बौखनाग मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रात्रि भजन कीर्तन संध्या चल रही जिसमें भजन सम्राट रामस्वरूप थपलियाल के भजनों पर भक्त झूम रहें हैं।
मालूम हो कि उपराडी़ गांव में काष्ठ कला से निर्मित बाबा बौखनाग मंदिर का निर्माण हुआ है जिसकी तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पुजा अर्चना के साथ चल रही है।
बाबा बौखनाग मंदिर प्रांगण में रात्रि भजन संध्या चल रही है जिसमें रामस्वरूप थपलियाल और सुशिल उनियाल के भजनों पर भक्तजन खूब झूम रहे हैं।
भजन सम्राट रामस्वरूप थपलियाल के भजनों कृष्ण मेर प्यार कन्हैया,मया सबकी दाता हैं,भोले नाथ और बाबा बौखनाग के भजन व गढ़वाली और हिन्दी भजनों से भक्तो के मन जीत लिये।
बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज बाबा बौखनाग पहली बार मंदिर के गृभगृह में विराजमान होंगे।
उपराडी़ गांव में बौखनाग मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और गृभगृह में विराजमान होने के दौरान भारी उत्साह का माहौल है।
उत्सव को लेकर मंहत केशवगिरी महाराज,आचार्य मुंशीराम बेलवाल, कैलाश बंधानी, कन्हैया डोभाल, राधेश्याम डोभाल मनोज बंधानी, हरिशरण उनियाल,प्रेम बंधानी ने बताया कि उपराडी़ गांव में बाबा बौखनाग महाराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और गृभगृह में विराजमान होने पर भारी उत्साह है।

Related posts

सीएम ने की पीएम से नई दिल्ली में भेंट, प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए उत्तराखंड किया आमंत्रित

Jp Bahuguna

अभिषेक रुहेला ने 53वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पढ़े पूरी खबर……

admin

बड़कोट में हरेला पर्व की रही धूम,जगह जगह हुए विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page