Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनावों के लिये अधिसूचना जारी, आदर्श आचार संहिता लागू

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड की अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2019 में कतिपय ग्राम पंचायतों के सदस्य ग्राम, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के पदों/स्थानों में निर्वाचन न होने के कारण तथा अन्य कारणों से रिक्त रह गये ऐसे सभी रिक्त पदों पर जो न्यायालय के किसी आदेश से बाधित न हो पर निर्वाचन सम्पन्न किये जाने है l

जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अभिषेक रूहेला ने सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के पदों पर नामांकन न होने के कारण रिक्त भटवाड़ी – 24, डुंडा – 52,चिन्यालीसौड़ – 22,नौगांव – 57, पुरोला-01,मोरी – 47 कुल 203 सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर उप निर्वाचन का कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश जारी किए है l

अतः 21 नवंबर एवं 22 नवंबर 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किये जा सकते है l 23 नवंबर 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी l तथा 24 नवंबर 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक नाम वापसी लिये जायेगें l 25 नवंबर 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किये जायेगें l 3 दिसंबर 2022 को प्रातः 8.00 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान व 5 दिसंबर 2022 को प्रातः 8.00 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न की जायेगी l
जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने अधिसूचना जारी होने के साथ ही तत्कालिक प्रभाव से सम्बंधित क्षेत्र /ग्रामों एवं प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आदर्श सहिंता प्रभावी की है l जो मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी l

Related posts

आज यहां लागू रहेगी धारा-144,उलंघन करने वालों पर होगी शख्त कार्यवाही

admin

नौगांव विकासखण्ड में 54ने ली शपथ और 80ग्राम प्रधान नहीं ले पाये शपथ यह है कारण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी में क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर- 2 जून को कुआं बर्निगाड और मनेरा में होगा “मीडियम पेसर टैलेंट हंट”

You cannot copy content of this page