Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुःखद ।बलाडी़ गांव की महिला सर्पदंश से हुई मौत क्षेत्र में शोक की लहर… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव। नौगांव क्षेत्र के बलाड़ी गांव में खेत में काम कर रही एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय सुगंधरा देवी पत्नी स्व. भरत सिंह टमाटर के खेत में निराई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके हाथ पर डंस लिया। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

बताया गया कि महिला के पति भरत सिंह, जो होमगार्ड में तैनात थे, का भी छह माह पूर्व हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Related posts

उत्तरकाशी:युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

admin

आक्रोश । राना चट्टी में 29 नवंबर को होगी माह पंचायत : अंग्रेजी शराब व मीट–मांस की दुकानें बंद कराने को उठेगी आवाज… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

लोक से ही जीवित रह सकती है कोई भी सभ्यता : प्रीतम भरतवाण

admin

You cannot copy content of this page