Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर कैडर की आईएएस अधिकारी शीतल नंदा को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों का मतगणना प्रेक्षक किया नियुक्त और किया निरीक्षण… पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना के लिए चुनाव आयोग के द्वारा  जम्मू-कश्मीर कैडर की आईएएस अधिकारी शीतल नंदा को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों हेतु मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

मतगणना प्रेक्षक शीतल नंदा ने आज जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम और मतगणना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था तथा निगरानी और नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मतगणना की व्यवस्थाओ की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने प्रेक्षक को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया । इस दौरान सीडीओ एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी जयकिशन,  एआरओ यमुनोत्री नवाजिश खलीक, एआरओ गंगोत्री बृजेश कुमार तिवारी, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, भूवैज्ञानिक जीडी प्रसाद, जीएम डीआईसी शैली डबराल, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश सेमवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा भी उपस्थित रहे।

Related posts

आईटीआई बडकोट में हुआ नल – जल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता,अविरलता को अक्षुण बनाएं रखने के लिए सामुहिक भागीदारी की आवश्यकता:अभिषेक रुहेला

admin

यमुनोत्री धाम पहुंचे नोडल अधिकारी आई0जी0 ताकवाले यात्रा व्यवस्थाओं का बारिकी से लिया जायजा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page