Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बहु प्रतिभा के धनी ,राजा रघुनाथ के पुजारी पंडित सियाराम गैरोला का निधन, क्षेत्र व जनपद में शोक की लहर….

सुनील थपलियाल

बड़कोट उत्तरकाशी।
ग्रामसभा गैर बनाल निवासी एवं राजा रघुनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सियाराम गैरोला का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित उत्तरकाशी जनपद और दूर-दराज के उनके यजमानों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पंडित सियाराम गैरोला धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित पहचान थे। वे ज्योतिष विद्या, कर्मकांड तथा नजरदोष निवारण जैसी पारंपरिक विद्याओं के गहरे जानकार माने जाते थे। उत्तरकाशी, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश तक उनके यजमान फैले हुए थे, जहां वे धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजा-पाठ के लिए आमंत्रित किए जाते थे।

अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और धार्मिक सेवाओं के कारण पंडित गैरोला समाज में विशेष सम्मान रखते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक विद्वान कर्मकांडी एवं धार्मिक मार्गदर्शक को खो दिया है।

जानकारी के अनुसार, पंडित सियाराम गैरोला की अंतिम यात्रा शुक्रवार को प्रातः 11 बजे ग्राम गैर से निकलेगी। इसके बाद यमुना तट डंडागांव के नीचे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं यजमानों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

विनम्र श्रद्धांजलि।

Related posts

गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक और दिये आवश्यक निर्देश।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:मुंगरसन्ति रेंज में अवैध खनन में पकड़े गए दो वाहनों को वनकर्मियों ने किया सीज

admin

बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं,उनकी सुरक्षा करना परिवार, समाज और देश की है सबसे अहम जिम्मेदारी-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page