Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दिव्यांग छात्रावास पंहुचे राज्य मंत्री श्याम डोभाल छात्र छात्राओं की हौसला-अफजाई की… पढ़ें खबर।

नौगांव। राज्य मंत्री अन्य पिछड़ा आयोग श्याम डोभाल तुनाल्का दिव्यांग परमार्थ छात्रावास पंहुचे जहां उन्होंने दिव्यांग छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया, डोभाल ने छात्रावास में पंहुचक छात्रों को फल वितरित किए।
श्याम डोभाल ने बताया कि नौगांव का तुनाल्का का छात्रावास कम संसाधनों में भी संचालित हो रहा और दृष्टिहीन और अन्य दिव्यांग छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने दिव्यांग परमार्थ छात्रावास की संचालक विजय लक्ष्मी जोशी और विरेंद्र जोशी को बधाई दी और बताया कि वह छात्रावास के कल्याण के सरकार से वार्ता करेंगे जिससे यहां के दिव्यांग छात्रों को सुलभ शिक्षा प्राप्त हो सके।
दिव्यांग छात्र मिलन के कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,प्रवधंक विरेंद्र जोशी, व्यवस्थापक विजयलक्ष्मी जोशी, वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत,मीना रावत,उजला रावत, प्रधान कृपाल सिंह,गोल्डी परमार,आशीष रमोला, जयवीर चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:सीडीओ ने ली विकासपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

admin

आक्रोश।अतिथि शिक्षकों ने मांगो को लेकर दीप प्रज्वलित कर किया अनिश्चित कालीन धरने के शुभारम्भ…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जज्बे के आगे उम्र का कद पड़ा छोटा ,देहरादून में उत्तराखंड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन प्रतियोगिता में 70 वर्षीय एक्सआर्मी R.K. बडोनी का कब्जा ,क्षेत्र को है नाज़

admin

You cannot copy content of this page