Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री शिवराज ने हरदा को  हार दा बताया तो राहुल और केजरीवाल दोनों राहु केतु…पढ़े पूरी खबर

उत्तरकाशी/ नौगाँव।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह। चौहान आज पुरोला विधानसभा के नौगावँ पहुँचे जहां पर उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दुर्गेश लाल के पक्ष में  मतदान की अपील की, उन्होंने रोड़ शो के साथ जनसभा को संबोधित किया।
मालूम हो कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौपर से सबसे पहले बडकोट हेलीपेड में पहुँचे इसके बाद  नौगावँ तक कार से पहुँचे।
पुरोला से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल के लिए मुख्य चौराहे नौगावँ में कर रहे जनसभा में शिवराज ने जमकर कसे तंज।
पुरोला के नौगांव में शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को बताया राहु केतु।
मध्यप्रदेश का मामा हूं तो उत्तराखंड वासियों का भी  मामा हूं उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील।
मुख्यमंत्री शिवराज ने हरदा को  हार दा बताया
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा के दौरान जनता से पुरोला विधानसभा प्रत्याशी दुर्गेश लाल, गंगोत्री से सुरेश चौहान एवं यमुनोत्री से केदार सिंह रावत के समर्थन में वोट मांगे तथा भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार भी गंगोत्री समेत तीनों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे और प्रदेश में कमल खिलने के साथ ही भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।
– शिवराज सिंह चौहान ने जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील
– शिवराज बोले राहुल गांधी तुम कंफ्यूज भी हो और फ्यूज भी हो, जो भाजपा पर दो भारत बनाने का आरोप लगा रहे हैं
– राहुल और केजरीवाल दोनों राहु केतु।
जनसभा में सांसद बलराज पासी, प्रत्याशी दुर्गेश लाल, पूर्व विधायक राजकुमार ने बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री सत्येंद्र राणा , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मीना रावत, विजयपाल रावत ,नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, प्यारेलाल हिमानी, राजेंद्र प्रसाद गैरोला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मंगसीर की बग्वाल : रवांई-जौनपुर-जौनसार में धूमधाम से मनाया गया पौराणिक देवलांग पर्व… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :यमुनोत्री जा रही बस हादसे का शिकार, बाल बाल बचे तीन दर्जन से अधिक  तीर्थयात्री

admin

चारधाम यात्रा से पहले सड़कों के सुधारीकरण के निर्देश,डामटा बैरियर हटेगा,चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण भी होगा: सौरभ बहुगुणा…पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page