Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनगणना-2027: उत्तरकाशी में 10 अप्रैल से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) की सुविधा; जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश… पढ़ें समाचार।

उत्तरकाशी।भारत की आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु जनपद उत्तरकाशी में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य जनगणना अधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य उत्तराखंड राज्य में 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 के मध्य संचालित किया जाएगा।
इस बार जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए नागरिकों को पहली बार ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) का विकल्प दिया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु:

स्व-गणना की अवधि: नागरिक 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक (15 दिनों हेतु) स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
आधिकारिक पोर्टल: जनगणना की जानकारी भरने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए पोर्टल https://se.census.gov.in का उपयोग करना होगा।
प्रगणकों का भ्रमण: मकान सूचीकरण हेतु प्रगणक (Enumerators) 25 अप्रैल से 24 मई के बीच घर-घर जाकर डेटा संकलित करेंगे।

स्व-गणना (Self Enumeration) कैसे करें?
नागरिक नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर घर बैठे अपनी गणना कर सकते हैं:
– पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाएं और अपने राज्य का चयन कर कैप्चा कोड भरें।
– परिवार के मुखिया का नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण करें।
– भाषा का चयन करें और OTP के माध्यम से सत्यापन (Verify) करें।
– अपने जिले, पिन कोड और स्थानीय क्षेत्र (ग्राम/नगर) की जानकारी भरें।
– मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिह्नित करें।
– मकान सूचीकरण प्रश्नावली को भरकर सबमिट करें।
– डाटा सबमिट होने पर आपको एक SE ID (Self Enumeration ID) प्राप्त होगी।
– प्रगणक को SE ID प्राप्त होने पर प्रगणक द्वारा डेटा सत्यापित किया जायेगा।

जिलाधिकारी की अपील:

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल के माध्यम से ‘स्व-गणना’ करने तथा घर पर आने वाले प्रगणकों/पर्यवेक्षकों को अवश्यक जानकारी देकर सहयोग करने का आग्रह किया है।

Related posts

पहल। कलोगी के मोटर मालिक बुद्धि सिहं राणा ने मतदान के लिये दिया वाहन, निर्दलीय प्रत्याशी बाबी के पक्ष में मतदान करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिये दी फ्री सेवा.. पढ़ें

Arvind Thapliyal

कार्रवाई । डुण्डा पुलिस ने प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये एक चालक सहित 2 को धर दबोचा 597 नग लकडी बरामद… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

Big Breaking:-बसपा सहित पांच प्रत्याशियों के नामांकन रद्द,जांच में अपूर्ण पाए गए नामांकन पत्र

admin

You cannot copy content of this page