Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में सीमित संख्या पर उठे सवाल, दीपक बिजल्वाण बोले— “अब प्रतिबंध हटाने का समय… पढ़ें समाचार।

बड़कोट।चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या को लेकर यात्रा से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि अब यमुनोत्री और गंगोत्री धाम क्षेत्रों में यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं विकसित हो चुकी हैं, ऐसे में सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर चारों धामों में लागू सीमित संख्या की व्यवस्था को खत्म करने की मांग रखी है।

बिजल्वाण ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े होटल व्यवसायी, घोड़ा-खच्चर संचालक, दुकानदार सहित अन्य लोग इस व्यवस्था से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकांश लोग अब यात्रा में लगी संख्या की सीमा को हटाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री धामी इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखेंगे और चारधाम यात्रा को सुचारू व व्यापक रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

Related posts

उत्तरकाशी:विजय दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मुख्य मार्ग की दीवार ढहने से छात्रों को परेशानी

admin

धराली आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया प्राथमिक शिक्षक संघ, मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा ₹6.19 लाख का चेक….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पौराणिक परंपरा और पर्यटन का संगम बना “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026”: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page