Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अमरकंटक अधिवेशन के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर, अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जताया आभार… पढ़ें समाचार।

बड़कोट/उत्तरकाशी।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मध्यप्रदेश के अमरकंटक में आयोजित 144वें अधिवेशन के दौरान संगठन द्वारा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उत्तराखंड के पत्रकारों में खुशी की लहर देखने को मिली है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर रवांई घाटी पत्रकार संघ, जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी सहित प्रदेशभर के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव एवं उनकी पूरी टीम का आभार जताया।

पत्रकारों ने कहा कि यह निर्णय संगठन में अनुशासन और मजबूती को और सुदृढ़ करेगा तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।
आभार प्रकट करने वालों में सुरेंद्र भट्ट, दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल, राजेन्द्र भट्ट, जिला महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल, उत्तरकाशी प्रेसक्लब अध्यक्ष राजेश रतुड़ी,कार्यकारी अध्यक्ष विपिन नेगी,महामंत्री बलबीर परमार, सूर्य प्रकाश नौटियाल, आशीष मिश्रा, मुकेश जगमोहन चौहान, हेमकांत नौटियाल, राजीव नौटियाल, दीपक नौटियाल, पृथ्वी नैथानी, राजेन्द्र रांगड़, नितिन रमोला, प्रकाश रांगड़ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।
इसके अलावा रवांई घाटी पत्रकार संघ के महामंत्री विजयपाल रावत, कोषाध्यक्ष बलदेब भंडारी, तिलक चन्द रमोला, ओंकार बहुगुणा, द्वारिका सेमवाल, मदन पैन्यूली, भगवती रतुड़ी, नितिन चौहान, अनिल रावत, रविन्द्र चौहान, सोबन असवाल, जय प्रकाश बहुगुणा, विनोद रावत, अरविंद थपलियाल, शांति टम्टा, संदीप चौहान, राजेन्द्र चौहान, हरीश चौहान, भगत राणा, सचिन रावत सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई देते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

जिला अस्पताल प्रशासन ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, महिला का कैश व जेवरात से भरा पर्स लौटाया

Team Yamunotri Express

यमुनाघाटी में तेज हवा और बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद स्थानीय नागरिकों के सहयोग से खुला मार्ग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, नवरात्र के शुभ अवसर पर घोषित हुई तिथि।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page