Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जज्ब्बे के आगे बौनी पड़ी उम्र ,72 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी ने गोल्ड पर किया कब्जा,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर….

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी 72 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी ने चतुर्थ उत्तराखंड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के 800 मीटर एवं 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीत कर श्री बडोनी ने अपने शहर और जिले का नाम रोशन किया। क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस जीत के लिए बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने इस जलवे को बरकरार रखने की शुभकामनाएं भी दी हैं।
भल्ला कॉलेज स्पोर्ट्स स्टेडियम हरिद्वार में शनिवार 26 एवं 27 मार्च 2022 को चतुर्थ उत्तराखंड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 800 मीटर एवं 1500 मीटर की दौड़ में उत्तरकाशी जिले के नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 4 निवासी रामकृष्ण बडोनी ने 70 प्लस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता के इस दौड़ में प्रदेश के सभी जनपदों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले बीते साल 2020-2021 में रामकृष्ण बडोनी ने उत्तराखंड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बने थे तथा उससे पहले वर्ष 2019 की चैंपियनशिप प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया था।
आज 72 वर्ष की उम्र में भी रामकृष्ण बडोनी का एथलेटिक्स में जलवा निरंतर जारी है और इतनी लंबी दौड़ लगाने के लिए वह अपने कम उम्र के लोगों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। वह कहते हैं कि वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से अपनी दिनचर्या पूर्व की भांति नियमित रखे हुए हैं और आगे भी अपनी दिनचर्या को नियमित बनाये रखने का प्रयास करेंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण में ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

admin

शहीद के घर पंहुचकर आईटीबीपी ने जवानों ने श्रद्धांजलि… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नौगांव अस्पताल से प्रसूता को एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर,पुलिस प्रशासन ने तत्परता से संभाली व्यवस्था ,कहा कि है जाने खबर में….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page