Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़ पहुचे सैकड़ों लोग…. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में “साहित्य प्रेस परिषद एवं संवेदना समूह, जनपद उत्तरकाशी” द्वारा भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकता का सशक्त संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हर्षोल्लास के क्षण साझा कर हृदय अत्यंत आनंदित हुआ। रंगों की मधुर छटा समाज को जोड़ने और सामूहिक विकास की दिशा में प्रेरित करती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सूरतराम नौटियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, युवा नेता पवन नौटियाल, किशोर भट्ट, जगमोहन रावत,काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत, मनीष राणा, वरिष्ठ नेता विष्णुपाल रावत, पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष अजय रावत, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, जिले के पत्रकार बंधु एवं संवेदना समूह के लोक कलाकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संवेदना समूह के कलाकारों के मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार एवं नटीन गांव के युवा नेता राजकेंद्र थनवाण के मधुर गायन ने समां बांध दिया और कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं नई ऊर्जा के रंग भर दे।

Related posts

देहरादून:उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा पेयजल सचिव को दिया गया ज्ञापन

admin

भंकोली से प्रियंका,तुनाल्का से विजय बधानी और पौंटी से सुखदेव रावत और कुथनौर से वीना चौहान ने जीता चुनाव… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री प्रेस क्लब की उम्दा पहल, अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट के साथ विकास कार्यो पर हुई चर्चा

admin

You cannot copy content of this page