Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में नशे पर बड़ी कार्रवाई 709 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश… पढ़ें खबर।

बड़कोट । देवभूमि में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़कोट पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने पालिगाड़ क्षेत्र के पास से एक महिला को 709 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली निरीक्षक सुभाष चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि राना क्षेत्र से एक महिला द्वारा चरस की बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल रणनीति तैयार की और संदिग्ध स्थान पर जाल बिछाया।
पुलिस की सतर्कता के चलते महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 709 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related posts

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता में लगा खिलाड़ीयों का मेला और दूर-दूराज क्षेत्रों से पंहुचे गणमान्य का हुआ स्वागत… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

हमारे सभी प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि के ब्रांड एम्बेसडर हैं:पुष्कर सिंह धामी

Jp Bahuguna

Good News :देश के सबसे लंबे व ऊंचाई वाले रूट लेह-दिल्ली पर दो जून से दौड़ेगी बस

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page