Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:नाबालिग ने लगाया चार बच्चों के पिता पर बालात्कार का आरोप , मुकदमा दर्ज

 

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल

जनपद के डुंडा प्रखंड के  गांव निवासी एक ब्यक्ति जो चार बच्चों का पिता है पर पड़ोस गांव की नाबालिग लड़की (16) ने जबरन छीनाझपटी और बालात्कार करने का आरोप लगाते हुये राजस्व पुलिस मे प्राथमिक दर्ज कर कडी कार्यवाही करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टिपरा निवासी एक ब्यक्ति से पीडिता ने बकरी चुंगाते वक्त फोन मांगा और किसी से बात करने लगी इतने मे आरोपी युवक पीडिता के साथ अश्लील हरकत करने लगा और उसके साथ छीना झपटी कर उसे अपने हवस का शिकार बना डाला।
इस घटना को पीड़िता ने अपनी मां को बताया और उसके बाद आरोपी के खिलाफ राजस्व उपनिरीक्षक के पास मामला दर्ज करा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पीड़िता का मेडिकल करवाया गया जिसकी रिपोर्ट अभी आयी नही है मगर आरोपी ब्यक्ति के खिलाफ आपीसी की धारा 354, ,323 , 506 और 3/10 एससी,एसटी एक्ट व 4/5 फोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले को संज्ञान मे लेते हुये जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने राजस्व पुलिस से जांच हटाकर रेगुलर को स्थानांतरित कर दी है। फिलहाल आरोपी को पूछताछ के लिये पुलीस ने हिरासत में ले लिया है । घटना की सत्यता क्या है ये सब पुलिस जांच व मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Related posts

पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने शहीद पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिला योजना के धन का हो सदुपयोग:डीएम

Arvind Thapliyal

समस्त शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, नए साल से बच्चों को सप्ताह में 2 दिन दूध मिलेगा,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page