Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन सैकड़ों लोग हुए शामिल… पढ़ें खबर।

मोरी। विकासखण्ड के नैटवाड़ के देवरा गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे, हिन्दू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई जिसमें जिला संघ संचालक कबूल पंवार, विधायक दुर्गेश्वर लाल,केशवगिरी महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुये और धार्मिक और गढवाली गीतों की प्रस्तुतियां दी गई और स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सरस्वती बंदना के साथ हुई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि युवाओं को अपने नैतिक मुल्यों और सांस्कृतिक और धार्मिक संस्कृति की के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए, जिससे भविष्य गतिरोध पैदा नहीं हो।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले दर्जनों विशिष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता केशवगिरी महाराज ने बताया कि सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे व सांस्कृतिक, धार्मिक एक जुटता हमें मजबूती प्रदान करता है।
कार्यक्रम के अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल,केशवगिरी महाराज,नविन,पुलम सिंह,बालराम,अजीत, रणदेव,चमन सिंह, द्वारिका, जोगेंद्र सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रिय लोग सम्मेलन में शामिल रहे।

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित और सफल मतदान की ली शपथ।

Arvind Thapliyal

लापरवाही।चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: निरीक्षण में खुली डॉक्टरों की गैरहाजिरी की पोल, बड़कोट-जांकीचट्टी में विशेषज्ञों ने नहीं किया ज्वाइन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्कूलों ने आर्थिक पैकेज की लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

admin

You cannot copy content of this page