Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

शपथ के बाद विधायक सजंय डोभाल ने यमुना माँ का लिया आशीर्वाद और किया गीठ और ओजरी पट्टी के दर्जनभर गाँव का भ्रमण ,सुनी जन समस्या ,ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत.पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट। शपथ ग्रहण के बाद यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गीठ पट्टी के दर्जनो गाँव का भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने सबसे पहले माँ यमुना, समेश्वर देवता के दर्शन किये और क्षेत्र के लोगों ने विधायक का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
यमुनोत्री क्षेत्र में पहुंचकर विधायक संजय डोभाल ने गीठ पट्टी एवं ओजरी पट्टी क्षेत्र के विभिन्न गांव का भ्रमण किया तथा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से रूबरू हुए। क्षेत्र के खरसाली, नारायणपुरी, बनास, निसनी, बाड़िया, राना, कुपडा, कुंसाला आदि गांव में ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ विधायक का स्वागत किया तथा क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक पर भरोसा जताया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक संजय डोभाल ने किसाला गांव के निकट ऑल वेदर रोड कटिंग निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस मौके पर ऑल वेदर निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। यमुनोत्री मोटर मार्ग पर किसाला के निकट पहाड़ी पर रोड कटिंग में हो रही देरी से यहां बड़े वाहनों के निकलने में दिक्कतें भी आ रही हैं। इस मौके पर अजबीन पंवार, मुकेश राणा बरदेब नेगी, हंसपाल बिष्ट, मंगल राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:विधायक व डीएम की मौजूदगी में बीडीसी नौगांव की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये जनसरोकार से जुड़े मुद्दे

admin

संवेदनशील मुद्दों पर राजनैतिक रोटियाँ सेक रहे है कांग्रेसी: चौहान

admin

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बड़कोट नगर में सात दिवसीय वायु पुराण एवं गरुड़ पुराण परायण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ और कृष्ण जन्मोत्सव के दिन से देव डोलियों के सानिध्य में सैकड़ो महिलाओं व व्यापारियों ने भव्य कलश यात्रा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page