Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ को मिली बड़ी सौगात , Dhami की दो घोषणाओं से यमुनोत्री क्षेत्र को राहत-रामसुन्दर नौटियाल


चिन्यालीसौड़।
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) रामसुन्दर नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उनके पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने न केवल क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए हैं।
उपजिला अस्पताल की घोषणा
पहली बड़ी घोषणा के तहत क्षेत्र को उपजिला अस्पताल की सौगात मिली है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी और छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित होंगी
दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा के अनुसार क्षेत्रीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इससे उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
रामसुन्दर नौटियाल ने इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा कर मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया 36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलेटिक्स को सम्मानित

admin

आज का युवा उन्हें पुरोला विधानसभा से प्रतिनिधित्व करने के लिये उत्त्साहित कर रहा है-शाह

admin

हेरिटेज एण्ड टूर गाईड ट्रेनिंग के तहत कर्णप्रयाग कालेज के छात्र पहुंचे आदिबद्री।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page