Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद पुलिस की अवैध मादक पदार्थों का काम करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।बड़कोट थाने में नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के विरुद्ध शख्त कार्यवाही जारी है।कल देर शाम थाना बड़कोट पुलिस ने दिलमोहन सिंह पुत्र स्व मण्डल सिंह निवासी ग्राम स्यालब पट्टी ठकराल तहसील बड़कोट को सात पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।बड़कोट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त ने उक्त शराब एक निर्माणाधीन मकान के अंदर छुपा रखी थी।जहाँ से अभियुक्त अन्य जगह उक्त शराब को बेच रहा था।मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को शराब सहित गिरफ्तार किया गया।जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह रावत व कांस्टेबल दिनेश बाबू, मोहर सिंह शामिल थे।

Related posts

एक ऐसी शख्सियत जिन्हे IAS आफिसर के साथ ही विशुद्ध ग्रामीण कहा जाय तो अति संयोक्ति नही होगी,साथ ही शिक्षा जगत से जुड़े मानी जानी शख्शियत से बातचीत के कुछ अंश हमारे यूट्यूब चैनल पर…..

Team Yamunotri Express

बड़कोट में उत्तराखंड उत्कर्ष कार्य योजना के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,पढ़े पूरी खबर……

admin

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डाॅ. संदीप सिंघल द्वारा जनपद उत्तरकाशी की विद्युत परियोजनाओं का निरीक्षण अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page