Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

तांबाखानी सुरंग में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस….

उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी स्थित तांबाखानी सुरंग के अंदर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुंगी बड़ेथी निवासी 33 वर्षीय नवीन राणा रात करीब साढ़े आठ बजे सुरंग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नवीन राणा गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सुरंग के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

एक ड्रोन ने बढ़ा दी जान पर आफत… लेकिन समय रहते रेस्क्यू टीम बनी फरिश्ता ,भागीरथी में गिरा ड्रोन, निकालने उतरे मुंबई के युवक खुद फंसे नदी के टापू में… फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

खबर सार।होगा भरोसेमंद चेहरा और कौन बिगाडे़गा खेल पढ़ें नगर निकाय के रण में नेताओं की मोर्चाबंदी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट यमुना नदी के तिलाडी़ में नलकूप पेयजल योजना का मुख्य विकास अधिकारी एस० एल०सेमवाल स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों में तेजी के निर्देश…. पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page