Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :पुलिस प्रशासन ने रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन व पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन आगामी चारधाम यात्रा को सुगम एवं सरल बनाने की तैयारियों में लगातार जुटा है। यात्रा के दौरान सुगम व बेहतर यातायात व्यवस्था के मध्यजर आज नायब तहसीलदार जोशियाडा व बाजार पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में नगर पालिका उत्तरकाशी, प्रशासन व पुलिस फ़ोर्स द्वारा गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव उत्तरकाशी मुख्यालय में जोशियाडा बाजार, लदाडी से लेकर रामबाड़ा पुल तक रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वाले पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।सड़क किनारे अतिक्रमण होने से आये दिन जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, लेकिन इस समय नगर पालिका सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं, तथा अतिक्रमण को ध्वस्त कर आगे के लिए चेतावनी भी दे रहे हैं !

Related posts

कर्णप्रयाग स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्टाफ को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्राचार्य ने दिलाई शपथ।

Arvind Thapliyal

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले,कोरोना महामारी का असर सीमित संख्या में रहे पूजा-अर्चना से जुड़े प्रतिनिधि

admin

शीतकालीन यात्रा का आगाज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का हुआ भव्य स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page