Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एमडीडीए में उत्कृष्ट आईटी कार्य पर नवजोत सिंह सजवाण सम्मानित, उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने दिया सम्मान….

सुनील थपलियाल

देहरादून:
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में आईटी क्षेत्र में बेहतर कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए नवजोत सिंह सजवाण को सम्मानित किया गया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने उन्हें प्रमाण पत्र, स्मृतिचिन्ह, शॉल व पारंपरिक टोपी भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण की प्राथमिकता आमजन को समयबद्ध व प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता तक सहायता आसानी से पहुंचे और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हों, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने आईटी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाकर पारदर्शिता व सुगमता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवजोत सिंह सजवाण को सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

टीम यमुनोत्री टीम

Related posts

*स्वच्छ भारत एक साझी जिम्मेदारी है , इसमें हर प्रयास की अपनी अलग अहमियत है -रेखा आर्या

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी- भारी बारिश को देखते हुए कल 13 अगस्त को सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

आज होंगे खरशाली में भगवान श्री समेश्वर देव के कपाट बंद,सभी तैयारी पूरी..पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page