Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहाड़ी शैली के भूकंप रोधी पंचायत भवन बनाने की जरूरत- तिवारी

बड़कोट।
उत्तराखंड पंचायत राज निदेशक वंशीधर तिवारी ने एक दिवसीय यमुनाघाटी भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम कृष्णा गांव पहुंचकर पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने भविष्य में पहाड़ी शैली के भूकंप रोधी पंचायत भवन बनाने की बात कही , उन्होंने कहा की पंचायत भवन गांव की आन मान व शान होती है उसका पहाड़ी शैली में निर्माण होना क्षेत्र की बेहतर पहचान दिलवा पायेगा। उन्होंने गांव में हो रहे विकास कार्यों की जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से जानकारी ली ,साथ ही गांव में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने का उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी उत्तरकाशी सी पी सुयाल, खण्ड विकास अधिकारी राजेंद्र जोशी सहित कर्मचारी मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर।जिला योजना की बैठक संपन्न और लगभग 300 कार्ययोजनाओं को जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने अंतिम रूप से किया अनुमोदित व विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए कुल 76 करोड़ 57 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर अस्पतालों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दिये निर्देश बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत सहित सीडीओ रहे मौजूद…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :माँ की ममता ने बचा लिया बच्चे का जीवन, जय हो ग्रुप की सुचना पर फायरकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page