Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

42 वर्षों की सेवा के बाद राजस्व उपनिरीक्षक विनय कुमार सेमवाल सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

बड़कोट उत्तरकाशी
बड़कोट तहसील सभागार में राजस्व उपनिरीक्षक विनय कुमार सेमवाल के 42 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उनके कार्यकाल, अनुभव और विभाग के प्रति निष्ठा को याद किया गया।
उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने सेवानिवृत्त राजस्व उपनिरीक्षक विनय कुमार सेमवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री सेमवाल का लंबा प्रशासनिक अनुभव भविष्य में भी समाज और विभाग के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त राजस्व उपनिरीक्षक विनय कुमार सेमवाल ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा नवनियुक्त राजस्व उपनिरीक्षकों को कार्यशैली, ईमानदारी, जनता से व्यवहार और नियमों के पालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग जनता से सीधे जुड़ा विभाग है, इसलिए पारदर्शिता और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है।
नायब तहसीलदार खजान असवाल और रजिस्ट्रार कानूनगो रत्न सिंह नाथ ने भी श्री सेमवाल को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा जताई कि वे आगे भी समय-समय पर अपने अनुभव साझा कर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक सुखवीर असवाल, संग्रह अमीन खजान सिंह रावत, जयप्रकाश सेमवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुनील थपलियाल, महेश नौटियाल, वेदप्रकाश नौटियाल, चंद्रशेखर रजवाड़, राजीव चंद रमोला, कुलदीप कुमाई, विनोद जगूड़ी सहित बड़ी संख्या में राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

साईं सृजन पटल में संकलित हैं उत्तराखंड की समृद्ध विरासत से जुड़े आलेख : डा.निशंक

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा: गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, 6 की मौके पर मौत, दो घायल

admin

बड़कोट नगर पालिका में पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर तालाबंदी दी सरकार को चेतावनी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page