Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हादसा।पौन्टी गांव में गौशाला में लगी आग, गौशाला जलकर हुई राख… पढ़ें खबर।

बड़कोट।उत्तरकाशी जनपद की बड़कोट तहसील अंतर्गत ग्राम पौन्टी में सोमवार को एक गौशाला में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गौशाला जलकर खाक हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक गौशाला पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को भी दे दी गई है।
इस घटना से गौशाला स्वामी वीरेंद्र सिंह भंडारी को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related posts

बड़ी खबर :सरकार ने बांटे दायित्व, ज्योति प्रसाद गैरोला बने बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिती के उपाध्यक्ष

Jp Bahuguna

जयंती पर याद किए गए चंदोला, तीन वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान,पढ़े पूरी खबर…..

admin

संवेदनशील मुद्दों पर राजनैतिक रोटियाँ सेक रहे है कांग्रेसी: चौहान

admin

You cannot copy content of this page