Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में भालू का आतंक, गौशाला जाते समय 60 वर्षीय महिला पर हमला, गंभीर घायल

https://www.facebook.com/share/v/1AZ74jgbX4/

बड़कोट।
अपर यमुना वन प्रभाग क्षेत्र में इन दिनों भालू का आतंक लगातार बना हुआ है। ताजा घटना बड़कोट गांव से सामने आई है, जहाँ गौशाला जाते समय एक 60 वर्षीय महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़कोट निवासी अमरा देवी पत्नी गजेंद्र सिंह (उम्र 60 वर्ष) सुबह करीब 7 बजे नौनाली तोक मार्ग से गौशाला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में भालू ने उन पर हमला बोल दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और शोरगुल मचाकर किसी तरह महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया।
घायल महिला को तुरंत ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़कोट में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र में वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नौनाली तोक सहित बस्ती के बीचों-बीच भालू की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। इतना ही नहीं, यमुनोत्री रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी भालू की मौजूदगी दर्ज की गई है।
इस संबंध में वन विभाग के एसडीओ साधु लाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वन्य जीव भोजन की तलाश में बस्तियों की ओर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीमें गठित कर दी गई हैं, भालुओं को जंगल की ओर भगाने के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है तथा क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में स्थायी समाधान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

उपलब्धि।साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.तलवाड़ ने विद्यार्थियों को सिखाये समय प्रबंधन के गुर… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी.वी.आर.सी.पुरूषोतम ने मतदाता जागरूकता अभियान में किया प्रतिभाग।

Arvind Thapliyal

PM का ड्रीम “लोकल फार वोकल “थीम- बागवानी में अभिनव प्रयोग से ख्याति बटोर रहे हैं हिमरोल के भरत

admin

You cannot copy content of this page