पुरोला। नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह ने सभी नगरवासियों और पुरोला विधानसभा की जनता को नये साल 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुये अध्यक्ष ने क्षेत्र के चहुमुखी विकास करने का संकल्प लिया।
बिहारी लाल शाह ने नव वर्ष के आगमन बताया कि वह क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए हमेशा तैयार हैं और वह विधानसभा पुरोला को विकसित विधानसभा बनाना चाहते हैं।
अध्यक्ष नगर पालिका पुरोला बिहारी लाल शाह ने एक सवाल के जवाब ने बताया कि यदि जनता को उनको समर्थन प्राप्त होता है तो वह आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में पुरोला विधानसभा से अपना भाग्य आजमायेंगे और पुरोला विधानसभा के कुशल नेतृत्व के रूप में काम करेंगे।
बिहारी लाल शाह ने यह भी बताया कि उन्हे जनता का भरपूर प्यार और समर्थन प्राप्त हो रहा है,और लगातार लोगों के बिच में जाकर जनता की राय भी ले रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष विहारी लाल शाह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का पूरा संकेत दे दिया है,और वह दमखम के साथ चुनाव लडे़गे।
शाह ने पुरोला विधानसभा की जनता से अपील की है कि वह एक साफ छबि और कुशल नेतृत्व वाले नेता का आंकलन करे जो भाई भतीजावाद और जातिवाद से उठकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करे ,वह यह भी बतातें हैं कि जनता ने बदलाव का मन बना रखा है और उन्हें अपार समर्थन भी मिल रहा है।

