Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का 11वां दिन, अतिथियों का लगा तांता दी खेल प्रतिभागियों को बधाई… पढ़ें खबर।

नौगांव । रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता धारकोटा स्टेडियम दारसौं में खूब गहमागहमी रही और इस बिच पुरोला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि के रूप में सूरत सिंह पंवार पंहुचे और आज की खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
धारकोटा स्टेडियम में पिछले दस दिनों से चल रहे टूर्नामेंट के बी पाल के मुकाबलों की श्रृंखला अब अंतिम दौर में है और आज से खेल प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन बंद हो गये हैं, जिसमें खेल प्रतियोगिता में अतिथियों का खूब तांता लगा हुआ रहा,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के प्रतिनिधि के तौर पर पंहुचे सूरत सिंह पंवार ने खेल समिति को एक लाख रुपए विधायक नीधि से देने की घोषणा की।
इसके अलावा उनके क्षेत्र पंचायत सदस्य नैन सिंह राणा,देव बडोनी, चंडीप्रसाद थपलियाल, दौलतराम सेमवाल, विनोद बहुगुणा ,जवाहर सिंह चौहान,प्रविन डोभाल, सुशील डोभाल,अमर दत सहित समिति के कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित रहे और सभी ने खेल प्रतियोगिताओं को बधाई दी।

Related posts

न्याय पाने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को: न्यायधीश मनोज कुमार

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर:राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज देहरादून में होगी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक,चुनाव को लेकर होगा मॉक ड्रिल

admin

रवांई शरदोत्सव में वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का मनमोहक आयोजन, मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page