Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट पौड़ी राज्य उत्तराखंड

बहुत याद आयेंगे राम रतन काला,हास्य कला के एक युग का अवसान

गणेश खुगसाल गणी

गढ़वाली गीत संगीत और रंगकर्म के अदभुत लोक कलाकार रामरतन काला का अवसान गढ़वाली हास्य कला के एक युग का अवसान है. उनकी अभिनय क्षमता अदभुत और अनूठी थी. आकाशवाणी के रा रा दा ने आकाशवाणी नजीबाबाद के ग्राम जगत कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी थी. वे लाजवाब गायक भी थे उनका ‘ब्योलि खुज्ये द्यावा ब्योला बणै द्यावा ‘ गीत एक समय आकाशवाणी से सर्वाधिक प्रसारित होने वाले गीतों में एक रहा. नरेंद्र सिंह नेगी जी के गीत -“दरोल़्या छौं न भंगुल्या भंगल्वड़ा धोल़्यूं छौ कैमा ना बोल्यां भैजी सैणि को मर्यूं छौं ” में काला जी के अभिनय का कोई जवाब नही था. ललितमोहन थपलियाल जी का “खाडू लापता” नाटक जैसे उन्ही को केन्द्र में रखकर लिखा गया हो ऐसा अभिनय करते थे काला जी.अपने लोक के अदभुत मंचीय कलावंत काला जी का कालकवलित होना गढ़वाली रंगमंच की बहुत बड़ी क्षति है.
आप, आपके गाये गीतों और आपके द्वारा किये गये अभिनय से हमेशा याद आओगे.
विनम्र श्रद्धांजलि.

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पत्रकार राजीव की मौत पर पुलिस ने किए अहम खुलासे, पत्रकार के मौत के रहस्य पर पुलिस ने लगाया विराम… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नई नश्ल को नशा परोशने की जुब्बत , प्रशासन ने अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट

admin

देहरादून:कनिष्ठ अभियंताओं के मसले पर सचिव से मिले यूकेडी नेता,ज्ञापन देकर आन्दोलन की दी चेतावनी

admin

You cannot copy content of this page