Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सेंट मरिज़ स्कूल पौंटी बड़कोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, नौनिहालों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन… पढ़ें खबर।

बड़कोट।सेंट मरिज़ स्कूल पौंटी बड़कोट में आज वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाबी और हिमाचली लोक-संस्कृति पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, साथ ही जनजागरूकता आधारित एकांकी/नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

एनुअल डे के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा और प्रगति की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंकिता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षिक, सांस्कृतिक और सहशैक्षिक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष ESDb बी.पी. विंसेंट नेल्लीपरामबिल, डी एफओ रविन्द्र पुंडीर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन चौहान, ग्राम प्रधान रवीना रौंटा सहित सैकड़ों अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुआ, जहां बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की सर्वत्र सराहना की गई।

Related posts

उत्तरकाशी :गंगोत्री विधायक व डीएम ने किया “आयुष्मान भव पखवाड़े ” का  शुभारम्भ,104 लोगों द्वारा रक्तदान करने हेतु कराया गया पंजीकरण

Jp Bahuguna

संविधान दिवस पर दी विधिक कानून की जानकारी, सिविल जज योगीश गुप्ता ने न्यायपालिका से जुड़े पहलुओं को किया साझा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट नगर पालिका में पंपिंग योजना की वितिय स्वीकृति को लेकर राष्ट्रपति को भेजे 250पोस्टकार्ड और भूख हड़ताल जारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page