Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया “मिशन सिलक्यारा ” कॉफी टेबल बुक” का लोकार्पण।


 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। सिलक्यारा टनल के सफल ऐतिहासिक रेस्क्यू प्रयासों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक पुस्तक “कॉफी टेबल बुक” प्रकाशित की गयी है, जिसका आज दिनांक 08.01.2024 को जनपद उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा लोकार्पण किया गया है।

बुक के मुख्य सम्पादक पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार द्वारा बुक की कंसेप्ट डिजाइन तैयार की गयी है। Col. सुदीप बॉस व डॉ0 चेतना पोखरियाल द्वारा बुक के सम्पादन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया तथा कानि0 सुरेश कोहली एवं विरेन्द्र नेगी द्वारा फोटोग्राफ्स/ तकनीकी सहायता प्रदान की गयी है।

कॉफ़ी टेबल बुक माह नवम्बर 2023 में यमुना घाटी एवं गंगा घाटी को जोडने वाली सिलक्यारा-पॉलगांव टनल आपदा में फंसे विभिन्न प्रान्तों के 41 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने एवं अनुभवों से सम्बन्धित है।

धातव्य है कि 12 नवम्बर 2023 को जनपद उत्तरकाशी के यमुना एवं गंगा घाटी को जोडने वाली निर्माणाधीन सिलक्यारा टलन में प्रातः सिफ्ट चैंजिंग के दौरान अचानक टनल का एक भाग टूटने से 41 श्रमिक टनल के अंदर फंस गये थे, मजदूरों को NHIDCL की मशीनरी, उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, मेडिकल, जिला प्रशासन एवं बाहर से आये विशेषज्ञों व अन्य संस्थाओं द्वारा कड़ी मशक्कत व दिन-रात मेहनत करते हुये 17 दिन के उपरांत 28 नवम्बर 2023 को टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था।

Related posts

एक ड्रोन ने बढ़ा दी जान पर आफत… लेकिन समय रहते रेस्क्यू टीम बनी फरिश्ता ,भागीरथी में गिरा ड्रोन, निकालने उतरे मुंबई के युवक खुद फंसे नदी के टापू में… फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

5 महीने से सरकारी राशन नही! कोठार गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शासन-प्रशासन से कार्यवाही की मांग,आंदोलन की दी चेतावनी…….

Team Yamunotri Express

स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के वार्षिक चुनाव में नेगी बने अध्यक्ष व डिमरी बने महासचिव

admin

You cannot copy content of this page