Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग कालेज में इतिहास विभागीय परिषद का गठन एवं विविध प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन….. पढ़ें खबर

कर्णप्रयाग(चमोली)डाॅ. शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग के इतिहास विभाग में विभागीय परिषद का विधिवत गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। परिषद में सृष्टि को अध्यक्ष, दिव्या को उपाध्यक्ष, निक्की को सचिव, पायल को सह–सचिव तथा नरेन्द्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। परिषद गठन के उपरांत इतिहास विभाग द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण भाषण प्रतियोगिता रही, जिसका विषय “भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी का योगदान” निर्धारित किया गया था। प्रतिभागियों ने गांधीजी के आदर्शों, सत्याग्रह, असहयोग एवं उनके राष्ट्रीय नेतृत्व पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। श्रेष्ठ अभिव्यक्ति और विषय–प्रज्ञा के आधार पर सुनील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निक्की द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित एकल लोकगीत प्रतियोगिता में निकिता ने प्रथम, सविता ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इसी क्रम में आयोजित एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में रिया ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति के आधार पर प्रथम, पूनम ने द्वितीय तथा पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत “ऐतिहासिक धरोहर” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सृष्टि ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और सृष्टि अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती ने कहा कि विभागीय परिषद का गठन छात्रों की बौद्धिक क्षमता, संगठन कौशल, आत्म-विकास और जागरूकता के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पूनम ने छात्रों के उत्साह, प्रतिभा और सृजनशीलता की सराहना की। विभाग की प्राध्यापिका डॉ. स्वाति सुन्दरियाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में नेतृत्व गुणों को विकसित करते हैं, बल्कि उनमें जन-चेतना, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रबल करते हैं। डॉ. वी. आर. अंथवाल ने विभागीय परिषद की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में सांस्कृतिक सौंदर्य का भी समावेश किया।

कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं निकिता, सृष्टि और सृष्टि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ. कविता पाठक, डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. मदन शर्मा और डॉ. कीर्तिराम डंगवाल सहित विभाग के कई छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु भविष्य में भी ऐसे उपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की घोषणा की।

Related posts

भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सावधान।मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24घण्टो में हो सकती है भारी बारिश डीएम उत्तरकाशी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आस्था।माँ रेणुका धाम सरनोल में पौराणिक मेले का आयोजन, उत्सव डोली के भ्रमण से भक्तिमय हुआ वातावरण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page