Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दो दिवसीय निशुल्क पुस्तक मेला शुरू… पढ़ें खबर।

 

चमोली।डॉ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग (चमोली) परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्ववानी के क्षेत्रीय कार्यालय एवं अध्ययन केंद्र 17030 के संयुक्त तत्वाधान के तहत दो दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक वितरण मेले का शुभारंभ किया गया।
मेले का शुभारम्भ परिसर के प्राचार्य प्रो0 श्री राम अवतार सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया जिसमें परिसर में पढनेे वाले स्नातक, स्नातकोत्तर तथा बीoएडo के छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विशेष उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण का लाभ लिया। परिसर प्राचार्य द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय द्वारा छात्र हित में की गई की इस पहल की विशेष सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक/ अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ0आर सी भट्ट ,सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती प्रियंका लोहनी पांडे, क्षेत्रीय कार्यालय सहायक श्री संतोष ढौंडियाल, डॉ0 कीर्तिराम डंगवाल,डॉ0 मृगांक मालसी,डॉ0 एमएस कंडारी, डॉ0 राधा रावत, डॉ0इन्द्रेश कुंमार पांडेय डॉ0 पूनम डॉ0 हरीश चन्द्र रतूड़ी,डॉ0भारत लाल बैरवाड़ ,डॉ0 चन्द्रमोहन डॉ0सीमा पोखरियाल श्री उमेश पुरोहित श्री मनोज़ देवराणी श्री राम कृष्ण पुरोहित श्री गब्बर सिंह श्री विशाल कुमार श्री विपिन आदि रहे।

Related posts

सावधान।मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24घण्टो में हो सकती है भारी बारिश डीएम उत्तरकाशी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सी0ओ0 बड़कोट ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं में लगी पुलिस ड्यूटियों का जायजा

admin

जज्ब्बे के आगे बौनी पड़ी उम्र ,72 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी ने गोल्ड पर किया कब्जा,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page