Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सावधान।मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24घण्टो में हो सकती है भारी बारिश डीएम उत्तरकाशी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घण्टों में उत्तरकाशी जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने समस्त सम्बन्धित विभागों व अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करने और सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। जिले में समस्त पुलिस थाना, चौकी एसडीआएफ, क्यूआरटी टीम को भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

भारी बर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी राजस्व निरीक्षको, ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों और समस्त सेक्टर प्रभारियों को अपनी तैनाती क्षेत्रों में बने रहने के निर्देश देते हुए बारिश व मार्ग बाधित होने एवं प्रमुख नदियों व मौसमी नालों के जलस्तर की निरन्तर निगरानी करते हुये इसकी सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम को भेजने को कहा है। जिलाधिकारी ने खतरे की संभावना पर समय रहते नदी तट के समीपस्थ व खतरे की आशंका वाले स्थानों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के भी निर्देश दिये हैं। ।

जिलाधिकारी ने तेज वर्षा होने पर पुलिस विभाग को यात्रियों को उनके गंतव्य अथवा सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु सूचित करने तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यात्रियों व यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही यात्रियों को मौसम सामान्य होने पर ही रवाना करने की हिदायत दी है।

बीआरओ, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोनिवि, पीएमजीएसवाई आदि संगठनों को मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में तत्काल सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बेबाकी से दिए विपक्ष के सवालों के जवाब

admin

उत्तरकाशी:विभिन्न विभागों की भर्तियों में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सँयुक्त संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

admin

एस एस पी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेकर दिये दिशा निर्देश

admin

You cannot copy content of this page