नौगांव । क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों और संस्थानों में राष्ट्रपपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया, इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय पर झंडारोहण अध्यक्ष विजय कुमार ने किया उसके बाद बापू और शास्त्री के चित्र पर श्रद्धांजलि दी,उसके बाद नगर पंचायत में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया और वक्ताओं ने अपने वक्तव्य रखे और महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली।
कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण मित्रों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में पर्यावरण मित्रों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और मरीजों को फल वितरित किए और नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के वह नायक हैं जिनके अथक प्रयासों से आज भारत स्वर्णीम युग की ऊंचाई छूं रहा है,आत्म निर्भर भारत गांधी का सपना था आज ऐसे महापुरुष के जन्मदिन पर पूरा देश याद कर रहा है और उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा ले रहा है।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत यमुना वैली पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम केशव, द्वितीय आयुष, तृतीय पवन और आयुष रहे जिसमें की सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार,अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत,सभाषद कृष्ण चंद रमोला, ललित परमार,सुनिता असवाल, रोहित रावत,लता नौटियाल,रीना चुनार, सुनिल कोहली,स्वेता बधानी, नरेश नौटियाल सहित तमाम स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


