Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास  

 

 
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास  
विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य-सीएम 

चमोली- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए जनपद चमोली के जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा भी की। इस दौरान कबीना मंत्री सतपाल महाराज, सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। सीएम के नन्दानगर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया। साथ ही घाट ब्लाक का नाम नन्दानगर रखने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमत्री ने सर्वप्रथम मां भगवती नन्दा राजेश्वरी के सिद्धपीठ कुरूड़ की पावन भूमि को नमन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। कहा कि विशाल संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए पहुंची देवतुल्य जनता का मैं अभिनन्दन करता हूॅ और सभी जनप्रतिनिधियों और महानुभावों का हार्दिक स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन श्रद्धेय जननायक, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती भी है। भारत के मानचित्र में अलग राज्य के तौर पर उत्तराखंड का गठन करने वाले अटल जी को देवभूमि का शत-शत प्रणाम करता हूॅ। आप सभी का उत्साह स्पष्ट रूप से बता रहा है कि उत्तराखंड की जनता हमारे  साथ एकजुट है। हमारे युवाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान और माताओं-बहनों के चेहरे पर जो आत्मसम्मान है वो ये सुनिश्चित करता है कि आपका मुख्य सेवक आपके हित में कार्य कर रहा है। मेरा निरंतर प्रयास है कि मैं आप लोगों के जीवन को जितना हो सके उतना सुगम बनाऊं।

लोकार्पण एवं शिलान्यास  
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड नन्दानगर (घाट) में 5654.93 (56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार) की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया।लोकार्पण -1564.15 लाख(15 करोड़ 64 लाख 15 हजार)
1-जिलासू-आली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य लागत 266.41 लाख।

2-हापला-गुडम-नैल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 346.85 लाख।

3-पिण्डर नदी के ऊपर आमसौड-सेरागाड़ में स्टील गार्डर मोटर सेतु एवं 1.82 किमी. मोटर मार्ग कार्य लागत 821.15 लाख।

4-पर्यटक आवास गृह तपोवन का लोकार्पण लागत 129.74 लाख।

शिलान्यास -4090.78 – 40 करोड़ 90 लाख 78 हजार)
1-सीएम घोषणा के तहत कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग डेढ लेन कार्य लागत 220.68 लाख।

2-सीएम घोषणा के तहत थराली विधानसभा क्षेत्र में नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग डेढ़ लेन कार्य लागत 220.06 लाख।

3-चोपता-डडुवागाढ मोटर मार्ग निर्माण कार्य लागत 44.96 लाख
4-हरमनी-करच्यूडा मोटर मार्ग से विणागांव-एससी बस्ती-हरमनी तल्ली तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य लागत 55.46 लाख।

5-पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य लागत 2337 लाख।

6-पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य लागत 307.11 लाख।

7-पोखरी-हरिशंकर-चौण्डी-रौता मोटर मार्ग से सिमलासू तक मोटर मार्ग नवनिर्माण कार्य लागत 105.29 लाख।

8-देवाल ब्लाक के जैन विष्ट गांव में कैल नदी पर बाढ सुरक्षा कार्य लागत 151.37 लाख।

9-देवाल ब्लाक के फल्दिया नाला पर स्थित हरिपुर वस्ती में बाढ सुरक्षा कार्य लागत 96.50 लाख।

10-चटवापीपल के घाट सौन्दर्यीकरण एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लागत 118.40 लाख।

11-सीएम घोषण के तहत घाट मुख्य बाजार की बाढ सुरक्षा योजना कार्य लागत 350.98 लाख।

12-सीएम घोषणा के तहत दशोली ब्लाक के ग्राम विजयनगर (पुरसाडी) में बाढ सुरक्षा योजना कार्य लागत 82.97 लाख।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित और सफल मतदान की ली शपथ।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।सीएम और डीएम के ठोस आश्वासन के बाद बड़कोट नगरपालिका में पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल स्थगित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

खुशखबरी -*कौशल विकास के अंतर्गत चकराता कालेज में ‘पत्रकारिता’ की कक्षाएं शुरू*

admin

You cannot copy content of this page