Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ प्रज्ञा पुराण कथा व नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ… पढ़ें खबर।

 

बड़़कोट।नगर व्यापार मंडल बड़कोट के तत्वावधान में चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा का शुभारंभ स्थानीय राणा लॉज से किया गया, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई भगवती मंदिर तक पहुंची और पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं, जबकि श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।

मालूम हो कि यह कार्यक्रम नगर व्यापार मंडल के सौजन्य से शांतिकुंज हरिद्वार की कथा-प्रवक्ता टीम के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। चार दिवसीय कथा व यज्ञ का आयोजन 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा।भक्तिमय वातावरण में हुई शोभायात्रा और कथा-यज्ञ के शुभारंभ से नगर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत ने नगर व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं यज्ञ में सहभागिता करने की अपील की।

शांतिकुंज टीम में सुनील शर्मा, रामबीर नेगी, हुकुम चंद, देबी सिंह, दिनेश, रामाश्रय चौहान, जयस्वरूप बहुगुणा, राधा बलभ नौटियाल, शांति बेलवाल, नरेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं आयोजन में व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला, कोषाध्यक्ष सुनील मनवाल, मदन पैन्यूली, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शांति बेलवाल, भगवान सिंह राणा, मोहित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए।

Related posts

उत्तरकाशी:ठेका 31 मार्च से बंद,250 रुपये में बेच रहे हैं कुछ होटल वाले शराब

admin

यमुनोत्री धाम में कपाट बंद होने से पहले खोला गया मां यमुना मंदिर का खजाना — इस वर्ष 6.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मंदिर समिति की आय 50 लाख रुपये… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

11 सितम्बर 2021 को जिला न्यायालय उत्तरकाशी एवं न्यायालय पुरोला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page