Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का कर रही प्रयास…. पढ़ें ।

देहरादून।मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में विश्व मत्स्य दिवस पर आयाजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार के लिए विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि, सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए हर तरह से सहायता प्रदान कर रही है। मैदान के साथ ही पहाड़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related posts

उत्तरकाशी:निशुल्क बनेंगे यमुनाघाटी के ब्यापारियों के खाद्य बिक्री लाइसेंस

admin

आज यहां लागू रहेगी धारा-144,उलंघन करने वालों पर होगी शख्त कार्यवाही

admin

हरेला पर विभिन्न औषधियों का हुआ वृक्षारोपण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page