Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड शिक्षा

बड़कोट : पेपर लीक व भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना,पढ़े पूरी खबर

बड़कोट।
परेड ग्राउंड देहरादून में चल रहे पेपर लीक प्रकरण और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बड़कोट में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।धरना स्थल पर समाजसेवी व बेरोजगार महाबीर पंवार ने कहा कि आंदोलन को मिल रहा जनसमर्थन सरकार को चेतावनी है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।मुख्य मांगें में सभी भर्ती घोटालों और पेपर लीक प्रकरणों की सीबीआई जांच हो , दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।
,बेरोजगार युवाओं को पारदर्शी व सुरक्षित भर्ती प्रक्रिया की गारंटी मिले।
,प्रभावित परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को शीघ्र न्याय और पुनः परीक्षा का अवसर मिले।
धरना स्थल पर समर्थन देने वालों में महाबीर पंवार माही, विकास चौहान, अरुण कुमार, सौरव राणा (प्रधान कलोगी), भरत चौहान (अध्यक्ष यमुनोत्री जिला संघर्ष समिति एवं पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल बड़कोट), रणवीर रावत (पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी), अनुराग रावत (क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटी), निर्मल असवाल, आकाश जयाडा, दिवाकर राणा, सागर चौहान, सतीश रावत, विजय राणा, अजय कुमार, ऋतिक जयाडा, गणपति नौटियाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Related posts

भगवान नृसिंह की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दिकोली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:ग्रामीण बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना:-सुरेश चौहान

admin

उत्तरकाशी:त्योहारों के मध्यनजर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान,यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के किए चालान

admin

You cannot copy content of this page