Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साईं सृजन एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सम्मान मिला सत्यम व आरती को… पढ़ें खबर।

 

 

 

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला-देहरादून के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दो सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों – सत्यम कुमार और आरती को वर्ष 2025 के ‘साईं सृजन सम्मान’ से नवाजा गया। साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल तलवाड़ के इन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंच जहां एक ओर लेखन और सृजन को प्रोत्साहित करता है,वहीं दूसरी ओर प्रतिभाओं को सम्मानित कर समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास भी किया जा रहा है। डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डी.पी.भट्ट ने बताया कि साईं सृजन पटल के कार्यालय से इस संदर्भ में पत्र प्राप्ति के बाद महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की अनुशंसा के उपरांत उक्त दो स्वयंसेवियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया था। सत्यम ने एनएसएस के शिविरों में प्रतिभाग करके स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित किया है। वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश में रीजनल माउंटेनियरिंग सेंटर में एवं उत्तराखंड के शिवपुरी में रिवर राफ्टिंग में सक्रिय प्रतिभाग किया है। आरती ने विभिन्न शिविरों में प्रतिभाग कर आमजनमानस को जनजागरुकता अभियानों में जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। साथ ही शिवपुरी में राज्य स्तरीय साहसिक प्रशिक्षण में भी भाग लिया। इन दोनों ने पूर्ण मनोयोग से एनएसएस की भावना को अंगीकार किया है। साईं सृजन पटल की ओर से इन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सम्मान’ का मोमेन्टो, सम्मान पत्र एवं ₹ 501- नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राज्य एनएसएस अधिकारी डा.सुनैना रावत व महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डा.किरन जोशी ने साईं सृजन पटल की इस पहल की सराहना करते हुए इन दोनों स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी। साईं सृजन पटल के मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार विभिन्न महाविद्यालयों के दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियों को दिया जायेगा। सम्मान समारोह में नीलम तलवाड़ व हेमंत हुरला सहित इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया का स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

चांगसील बुग्याल में  आकाशीय बिजली गिरने से भितरी गांव के ग्रामीणों की 70 बकरियों की मौत,पढ़े पूरी खबर….

admin

नौगांव और पुरोला में विधायक ने पीएमजेएसवाई की विभिन्न सड़कों का किया भूमि पूजन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मखाल में लिविंग स्टोन स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव , अध्यक्ष जिला पंचायत सहित गणमान्य रहे मौजूद।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page