Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी ने किया क्षेत्र भ्रमण आपदाग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा.. पढ़ें।

 

 

 

नौगांव। तुनाल्का जिला पंचायत वार्ड से नव निर्वाचित सदस्य विजय बधानी ने बीते दिनों आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया जिसमें रस्टाडी़,कंडाऊ,कीमी सहित तमाम क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर बधानी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी बात प्रशासन तक पंहुचाई जाईगी और उचित मुआवजे के लिये प्रयास किया जायेगा और जो उनके स्तर से होगा वह मदद की जायेगी।

उधर पलेठा गांव में लगातार भू धंसाव की स्थिति पैदा हो  रखी है जहां उप जिलाधिकारी बड़कोट सहित जिला पंचायत सदस्य ने हालात का जायजा लिया और अग्रीम कार्यवाही का आश्वासन दिया।

मालूम हो कि विजय बधानी जिला पंचायत सदस्य तुनाल्का से जिला पंचायत सदस्य हैं और पूर्व में कोटियागांव के प्रधान रह चुके हैं,अब जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद वह क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

 

बधानी ने बताया कि जिला पंचायत वार्ड में हुई आपदा के नुकसान को लेकर वह उप जिलाधिकारी बड़कोट और जिलाधिकारी से वार्ता कर रहे हैं और समाधान की मांग कर रहे हैं।

Related posts

उत्तरकाशी – प्रभारी जिला सूचना अधिकारी देहरादून मुख्यालय अटैच,पत्रकारों का धरना स्थगित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

कर्णप्रयाग : महाविद्यालय में हुआ एनएसएस दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी-डामटी थुनारा में तीन मंजिला आवासीय भवन जलकर खाक, मवेशियों की भी मौत,पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page