Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

भाजपा गैरसैण के विकास को संकल्पबद्ध, कांग्रेस का पहाड़ प्रेम नाटक:चौहान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

भाजपा ने कहा कि उसने गैरसैण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाया है और गैरसैण के विकास को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ही सरकार विस्तार देगी। कांग्रेस के गैरसैण मे तालाबंदी को उन्होंने सियासी नाटक बताते हुए कहा की पूर्व सीएम हरीश रावत को जनता ने जरूर मौका दिया था, लेकिन उन्होंने नफा नुकसान को देखते हुए इस पर कोई निर्णय नही लिया। उन्होंने कहा की सरकार ने बजट मे 22 करोड़ का प्राविधान गैरसैण के लिए किया है। भाजपा ने राज्य दिया और उतराखंड के विकास के लिए एतिहासिक कार्य किये है और कांग्रेस इसे लेकर बौखला गए है। चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत खुद को लीक से हटकर दिखाने की कोशिश कर रहे है। इससे पहले कांग्रेस के पहाड़ प्रेम से सभी वाकिफ है। अब खुद उनकी ही पार्टी के लोग उन पर टोटको के सहारे चलने का आरोप लगा रहे है। भाजपा गैरसैण के नियोजित विकास की दिशा मे आगे बढ़ रही है। कांग्रेस अगर, अपने पूर्व के कार्यकाल की ओर नजर दौड़ाये तो उसे अहसास होगा की उसका पहाड़ प्रेम आडम्बर युक्त था। मैदानी क्षेत्रों की सियासी चौपाल मे पहाड़ की चिंता करने से कुछ हसिल नही होने वाला है।

Related posts

उत्तरकाशी:गंगोत्री-यमुनोत्री रेलवे लाइन के लिए 22 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत:केदार सिंह रावत

admin

शीतलहर।रैन बसेरों तथा अलाव की हो समुचित व्यवस्था-स्वरूप,शीतलहर से निपटने के लिए एसीईओ प्रशासन ने ली अहम बैठक,कहा-बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं मदद.. पढ़ें ।  

Arvind Thapliyal

कार्रवाई ।पुलिस व एसओजी की टीम ने 914 ग्राम चरस के साथ 1 और तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page