Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देवराणा घाटी में स्वरोजगार और पर्यटन की अपार संभावनाएं: सीडीओ 

 

 

 

 

नौगांव । रविवार को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी सुदंर लाल सेमवाल विकासखण्ड नौगांव के मुंगरसन्ति क्षेत्र पंहुचे जहां दो किमी दूर तियां से देवराणा पैदल ट्रेक रूट का निरीक्षण कर देवराणा पंहुचे जहां स्थानीय लोगों के साथ देवराणा मंदिर में मुलाकात कर जानकारी ली और देवराणा घाटी को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से जोड़ने का आश्वासन दिया।

मालूम हो कि देवराणा रूद्रेश्वर महादेव मंदिर देवदार के संघन वन में जहां आषाढ मास में 65गांव का मेला आयोजित होता और अब इस क्षेत्र को पर्यटन को जोड़ने की मुहिम तेज हो गई जिसके लिये पैदल ट्रेक मार्ग का भी निर्माण गतिमान है।

सीडीओ सेमवाल ने बताया कि देवराणा घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जहां देवदार के संघन वन है और सैकड़ों सेब के बागवान हैं,इसी संबध में मुख्य विकास अधिकारी ने वहां पर उपस्थित लोगों के विचार और सुझाव मांगे जिसमें जिला पंचायत प्रतिनिधि संजय थपलियाल और जयेंद्र राणा ने रूद्रेश्वर महादेव के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि यह क्षेत्र प्रताभाओं से संपन्न लेकिन विकसित करने की जरूरत है।

वक्ताओं ने बताया कि देवराणा घाटी रूद्रेश्वर महादेव मंदिर पर्यटन के रूप में विकसित होना चाहिए इससे रवांई घाटी के सैकड़ों गांव लाभान्वित होगे जहां एक बाजार मिलेगा क्योंकि इस क्षेत्र में बागवानी बड़े मात्रा में होती और लोग पशुपालन और कृषि पर निर्भर है, उसके बाद सीडीओ ने लुदरोगी में सेब के बगीचों का निरीक्षण किया ।

 

 

इसके अलावा तियां में सीडीओ सेमवाल ने विभिन्न समूहों की महिलाओं को मुख्यमंत्री पलायन के तरफ से चलाये जाने वाले स्वरोजगार के तत्वावधान में मसरूम युनिट का भी शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम में सीडीओ सुदंर लाल सेमवाल,खंड विकास अधिकारी मुकेश रमोला,कनिष्ठ अभियंता धीरज रावत,एपीडी रमेश चंद्र,ग्राम पंचायत प्रधान रीना बहुगुणा,बजलाडी़ प्रधान जयवीर सिंह, दयाराम बहुगुणा, जयेंद्र सिंह राणा,विशालमणी डोभाल, जयप्रकाश थपलियाल, रमेश इंदवाण,कंडाऊ प्रधान सुमन डोभाल सहित तमाम

Related posts

बड़ी खबर। पुरोला जल जीवन मिशन योजनाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण और अन्य निर्माणाधीन योजनाओं में देरी को लेकर डीएम नाराज दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मोदी सरकार ने किया देश का सर्वांगीण विकास: सत्येन्द्र राणा।

Arvind Thapliyal

जनपद उत्तरकाशी में 544 मतदान केंद्रों पर 19अप्रैल को होगा मतदान… पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page