Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दैवीय आपदाओं में मृत आत्माओं की शांति हेतु व्यापार मण्डल बड़कोट करेगा प्रज्ञा पुराण कथा व नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।व्यापार मण्डल बड़कोट आगामी 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक प्रज्ञा पुराण कथा एवं नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन करने जा रहा है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश और जनपद में आई दैवीय आपदाओं से जन-धन की भारी क्षति हुई है तथा कई लोगों की असमय मृत्यु भी हुई है। उन्हीं मृत आत्माओं की शांति के लिए इस वर्ष महायज्ञ का विशेष आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अक्टूबर को नगर में दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 5 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

बैठक में महामंत्री सोहन गैरोला, कोषाध्यक्ष सुनील मनवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रकाश राणा, दिनेश चौहान, प्रदीप असवाल, मीडिया प्रभारी मदन पैनोली, नीरज रावत, महादेव उनियाल, अजय चौहान, सुशील पीटर, मनजीत उनियाल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वाली कुमाऊनी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने की मांग पर जोर

Team Yamunotri Express

कोविड 19 के उपचार से सम्बंधित दवाइयों की ब्लैकमार्केटिंग कतई बर्दाश्त नही, टेस्ट , ट्रैक और ट्रीट ही सर्वोच्च प्राथमिकता -सी. एम. TSR

admin

डायट कोटीकरण को परिवर्तित करने का जताया सामूहिक विरोध , सचिव व डीजी को भेजा ज्ञापन….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page