Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कानून सहायता की जानकारी के साथ धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर उत्तरकाशी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगर पालिका सभागार में राष्ट्रीय हिंदी दिवस भव्यता से मनाया गया जिसमें राष्ट्र भाषा हिंदी के महत्व सहित निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गयी।

 

शिविर में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज योगीश गुप्ता ने कहा कि प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों को रूबरू कराना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता । सभी लोंगो को अंग्रेजी के स्थान पर हिन्दी का उपयोग करने का आह्वाहन किया । इसके अलावा उन्होंने नालसा,सालसा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता के रूप में महा विद्यालय के प्रो.दया गैरोला ने कहा कि

राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन साल 1949 संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकृति दी थी। इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य हिन्दी भाषा के महत्व और प्रसार को बढ़ावा देना है। हिन्दी दिवस हिन्दी साहित्य, संस्कृति और इतिहास को प्रोत्साहित करते हुए लोगों को हिन्दी भाषा के प्रति जागरूक करता है। ऐसे में लोग इस खास दिन को खूब उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने हिंदी की उत्तपत्ति स वर्तमान परिवेश तक की जानकारी दी। बतौर मुख्यातिथि उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदी दिवस अपने आप मे खास दिवस है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी सीखना बुरी बात नही लेकिन राष्ट्र भाषा हिंदी को सर्वोपरि लेकर कार्य करने की आवश्यकता है।

इधर कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध जनों द्वारा सूझाव स्वरूप विचार व्यक्त किये गये।इस मौके पर सीओ देवेंद्र नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जशोदा राणा, खण्ड विकास अधिकारी कैलाश रमोला, नगर अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी अजय रावत,श्रीमती ललिता भंडारी ,प्रताप रावत,अनोद सिंह,पी एल वी सुनील थपलियाल, राकेश नौटियाल, उर्मिला,हरीश बिजल्वाण,गणपति नौटियाल, जय प्रकाश बहुगुणा, दिनेश रावत, मदन पैन्यूली, भगवती रतुड़ी, उपेंद्र असवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित राम राग एक संध्या राम के नाम भजन संध्या में हुए शामिल।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में आज बोर्ड मूल्यांकन पूर्व प्रशिक्षण दिया गया।

admin

चकराता महाविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, नियमों की दी जानकारी

admin

You cannot copy content of this page